सोना-चांदी बाजार में भूचाल: चांदी ₹31,000 सस्ती, गोल्ड ₹13,000 लुढ़का
Gold Silver Price Today 23 March : सोने और चांदी के भाव में आज सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है।
Gold Silver Price Today 23 March : सोने और चांदी के भाव में आज सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट के सोने का भाव 135,141 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यह 147,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 12,077 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 134,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 12,028 रुपये की गिरावट देखी गई है। बता दें कि शुक्रवार को इसकी कीमत 146,628 रुपये थी।
वहीं, 18 कैरेट वाला गोल्ड आज सोमवार को 123,789 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 134,852 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 11,063 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में मामूली तेजी है और यह 145,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
आज का चांदी का भाव
आईबीजेए के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 201,500 रुपये है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यह 232,364 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। यानी आज चांदी के दाम में 30,864 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी 227,960 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें हल्की तेजी है। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।
MCX पर सोने-चांदी का आज का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के चलते सोमवार को भारत में सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में तेज गिरावट आई। एमसीएक्स गोल्ड रेट 5.25% टूटकर ₹1,36,905 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले बंद ₹1,44,492 से ₹7,587 कम है। शुरुआती कारोबार में सोना ₹1,36,403 के निचले स्तर तक फिसला, यानी करीब ₹8,089 या 5.59% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमतों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली।
एमसीएक्स सिल्वर रेट 6.17% गिरकर ₹2,12,776 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में चांदी ₹13,996 टूटकर लोअर सर्किट तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों से दूरी बना रहे हैं, जिसका असर सोना-चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है।
आज का सोना और चांदी का भाव (भारत के प्रमुख शहरों में)
सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)
- दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,37,820 | 22 कैरेट – ₹1,26,243.12 | 18 कैरेट – ₹1,03,365
- जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,37,700 | 22 कैरेट – ₹1,26,133 | 18 कैरेट – ₹1,03,275
- मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,38,095 | 22 कैरेट – ₹1,26,495 | 18 कैरेट – ₹1,08,945
- कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,38,802 | 22 कैरेट – ₹1,27,142 | 18 कैरेट – ₹1,03,571
- चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,39,038 | 22 कैरेट – ₹1,27,359 | 18 कैरेट – ₹1,04,279
- बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,37,790 | 22 कैरेट – ₹1,26,215 | 18 कैरेट – ₹1,03,342
- हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,38,073 | 22 कैरेट – ₹1,26,475 | 18 कैरेट – ₹1,03,555
- नासिक: 24 कैरेट – ₹1,37,727 | 22 कैरेट – ₹1,26,158 | 18 कैरेट – ₹1,03,295
- राजकोट: 24 कैरेट – ₹1,38,403 | 22 कैरेट – ₹1,26,777 | 18 कैरेट – ₹1,03,802
- पुणे: 24 कैरेट – ₹1,37,820 | 22 कैरेट – ₹1,26,243 | 18 कैरेट – ₹1,03,365
चांदी के भाव
- दिल्ली: ₹2,139 (10 ग्राम) | ₹21,391 (100 ग्राम) | ₹2,13,911 (1 किलोग्राम)
- जयपुर: ₹2,144 | ₹21,440 | ₹2,14,403
- मुंबई: ₹2,144 | ₹21,443 | ₹2,14,432
- कोलकाता: ₹2,157 | ₹21,573 | ₹2,15,731
- चेन्नई: ₹2,163 | ₹21,630 | ₹2,16,299
- बेंगलुरु: ₹2,142 | ₹21,420 | ₹2,14,196
- हैदराबाद: ₹2,146 | ₹21,463 | ₹2,14,636
- नासिक: ₹2,142 | ₹21,420 | ₹2,14,208
- राजकोट: ₹2,160 | ₹21,600 | ₹2,16,008
- पुणे: ₹2,140 | ₹21,405 | ₹2,14,050
नोट : सोना और चांदी की कीमतें बाजार के उतार-चढ़ाव के अनुसार दिनभर बदल सकती हैं।(एजेंसी)
khulasapost@gmail.com